प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी इलाहाबाद लोकसभा प्रत्याशी रहे नीरज त्रिपाठी ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मिलकर इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास व समस्याओं के निराकरण हेतु पत्र सौंपा। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द समस्या निराकरण का आश्वासन दिया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी व भाजपा जिला सह-मीडिया प्रभारी व ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार मिश्र आदि ने क्षेत्रीय विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु भाजपा नेता नीरज त्रिपाठी को पत्र दिया था। जिसमें नारीबारी को ब्लाक बनानें, नारीबारी जल निगम व पानी के समस्याओं के साथ नारीबारी-सतपुरा-झंझरा चौबे के साथ शंकरगढ़ नगर में पानी एवं बस संचालन आदि क्षेत्रीय विभिन्न समस्याओं को रखा था। जिसे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए दिलीप कुमार चतुर्वेदी व प्रदीप मिश्र ने नीरज त्रिपाठी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। नीरज त्रिपाठी के साथ भाजपा नेता कविता यादव त्रिपाठी भी रहीं।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।