प्रयागराज। 300 वर्ष पहले एक विधवा नारी ने जिस प्रकार मालवा राज्य को सम्हाल कर काश्मीर से कन्याकुमारी तक धर्म पारायणत, कुशल शासक, न्याय, परोपकार शक्ति शौर्य से साहस से कार्य किया,आज देश के नारी का सम्मान बनी है, वह नारी समाज के साथ देश की गौरव बनीं।उक्त बातें यमुनानगर जिला कार्यालय सिविल लाइंस में शनिवार को राजमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष पर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कार्यकर्ताओं से कहीं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने करते हुए कहा शिव शंकर की अनन्य भक्त रही अहिल्याबाई होल्कर। विधायक कोरांव राजमणि ने कहा आमजन को शिक्षा देने हेतु गुरुकुलों की स्थापना राजमाता ने कराई। विधायक बारा डाँ. वाचस्पति ने कहा अहिल्याबाई ने कुएं बावली धर्मशालाओं का निर्माण कराया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी छात्र प्रतियोगिता के तीन विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार अतिथियों ने वितरित किया। यह आनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों जिला पदाधिकारियों ने अहिल्याबाई होल्कर के जन्मजयंती पर पुष्पार्चन करते हुए नमन् किया। जन्म जयंती समारोह में चेयरमैन सिरसा लखन केसरी, कोरांव चेयरमैन ओमप्रकाश, संचालन संयोजक अशोक पाण्डेय व ओमप्रकाश मिश्र ने किया। बैठक में ज्ञान सिंह पटेल,संतोष त्रिपाठी, कमलेश त्रिपाठी,जय सिंह पटेल, दिलीप चतुर्वेदी, कुशल जैन समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।