भाजपाइयों ने हाथरस के घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की किया कामना


प्रयागराज।ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ में सत्संग के दौरान हुए हादसे में सैकड़ों लोगों के हताहत होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों की प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना मां गंगा मैया से किया है। मौके पर राहत वक्ष बचाव कार्य तेज़ी से चल रहा है। केंद्र व राज्य सरकारें हर संभव मदद कर रहीं हैं। घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फूलरई गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां भोले बाबा का सत्संग चल रहा था बताया जाता है कि सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे ही भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलाते चले गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में सैकड़ो लोगों की मौत होने की आशंका है। घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है। वहीं इस हादसे का सीएम योगी ने भी संज्ञान लिया है।इस घटना से आहत पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती,पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल,काशी क्षेत्र किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद पांडे,जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, प्रोटोकॉल मंत्री सुरेश शुक्ला, जिला कार्यालय मंत्री मनोज गुप्ता आदि ने भी गहरा दुःख व्यक्त करते हुए घायलों के अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now