भाजपा नेताओं ने बूथ व शक्ति केन्द्रों पर डोरटूडोर किया सम्पर्क


भाजपा नेताओं ने बूथ व शक्ति केन्द्रों पर डोरटूडोर किया सम्पर्क

बयाना, 30 जून। भाजपा के महासम्पर्क अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपा ग्रामीण मंडल बयाना के पदाधिकारीयों ने बयाना क्षेत्र के विभिन्न बूथ व मतदाता शक्ति केन्द्र के क्षेत्रों में मतदाताओंव पार्टी कार्यकर्ताओे ंसे डोरटूडोर सम्पर्क कर उन्हें पार्टी की रीती नीतीयों व केन्द्र की मोदी सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने का भी आव्हान किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगमोहन खटाना की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि देश में जितने और जैसे काम केन्द्र की मोदी सरकार ने किए है। और किसी सरकार ने नही किए थे। उन्होंनंे मोदी को ही भारत का भविष्य और विकास पुरूष बताते हुए कहा कि मोदी के हाथों में ही देश की सत्ता व देश की सुरक्षा मजबूत बनी रह सकती है। बैठक में मंडल महामंत्री मनोज मुर्रकी, उपाध्यक्ष अमरसिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष विश्वेन्द्र कंसाना, बूथ अध्यक्ष अशोक कोली व संयोजक परषोत्तम तिवारी आदि भी मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  वतन फाउंडेशन ने टीम के साथी एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा का जन्मदिन अस्पताल में फल बाटकर मनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now