भाजपा ने धर्म सिंह चौधरी को बाड़ी व बालगोविंद मावई को बसेड़ी विधानसभा का बनाया प्रभारी


भाजपा ने धर्म सिंह चौधरी को बाड़ी व बालगोविंद मावई को बसेड़ी विधानसभा का बनाया प्रभारी

बयाना, 14 जुलाई। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा ने भरतपुर संभाग की सभी 19 सीटों पर विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए हैं। इनमें बयाना निवासी भाजपा नेता धर्मसिंह चौधरी को प्रभारी के तौर पर धौलपुर जिले के बाड़ी विधानसभा सीट की जिम्मेदारी दी गई है। चौधरी भाजपा किसान मोर्चा के भरतपुर जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं उनकी पत्नी प्रवेश चौधरी बयाना नगरपालिका की अध्यक्ष रह चुकी हैं। इसके साथ ही बयाना के गांव कोड़ापुरा निवासी बालगोविंद मावई को धौलपुर जिले की बसेड़ी सीट का प्रभारी बनाया गया है। मावई भाजपा के भरतपुर जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। प्रभारियों की नियुक्तियों से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।


यह भी पढ़ें :  राशन डीलर संघ ने लिया फैसला, एक अगस्त से नही होगा राशन वितरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now