भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन संपन्न


भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन संपन्न

शाहपुरा|भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा बनेड़ा का महिला मोर्चा सम्मेलन पूर्व मंत्री अनिता भदेल के मुख्य अतिथि में हुआ।मुख्य वक्ता अनिता भदेल ने महिलाओं के सम्मान के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने, उज्जवला गैस योजना, महिला सुरक्षा, स्वच्छ भारत मिशन में केंद्र द्वारा कराये कार्यो का बखान करते हुए कहा कि

राज्य में कांग्रेस सरकार महिला शोषण एवं बलात्कार में नंबर वन है। इस सरकार को आने वाले चुनाव में उखाड़ कर फेंकने एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।
शाहपुरा प्रधान माया जाट, पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्याम कंवर महिला, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुशील चैधरी, पूर्व प्रधान रामप्यारी बेरवा, ने भी संबोधित किया। नगर मंडल अध्यक्ष राजेश पारीक, सिम्मी रणजीत कौर, महिला मोर्चा के अध्यक्ष मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  रेलमे छेड़खानी व नाबालिग का अपहणकर दुष्कर्म करने के दो आरोपियों की जमानत खारिज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now