भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमा वर्मा ने किया वृक्षारोपण


भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमा वर्मा ने किया वृक्षारोपण

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमा वर्मा (बारी) ने वन महोत्सव के तहत नगर पंचायत शंकरगढ़ के डूडा कॉलोनी में वृक्षारोपण किया। इस वृक्षारोपण पर्व में सागवान और शीशम सहित तमाम फलदार वृक्ष डूडा कॉलोनी में लगाया गया। भाजपा नेत्री ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन है इससे हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलता है और पर्यावरण संतुलित होता है आज के वर्तमान परिवेश में समाज के हर मनुष्य को एक वृक्ष लगाना और उसकी पूरी देखरेख करना बहुत जरूरी है जिससे हम भविष्य में एक बेहतर पर्यावरण का निर्माण कर सकते हैं!

आज पूरे प्रदेश में प्रयागराज के लिए वन महोत्सव ऐतिहासिक दिन है इसके लिए आप सभी लोग बधाई के पात्र हैं हम सभी के सामने वन और जल को बचाने के लिए कठिन चुनौती हैं जिससे आने वाली पीढ़ी को हम बचा सकते हैं। हमें पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखना होगा जिसके लिए हम सभी को बड़े पैमाने पर पौधारोपण करना होगा। पौधारोपण करना ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि उनकी देखभाल करना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने मौजूद लोगों से अपने घर के सदस्यों के नाम पर भी एक एक पेड़ लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए कहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now