भाजपा महिला मोर्चा करेगा थाली नाद आंदोलन
सवाई माधोपुर 4 जुलाई। प्रदेश स्तरीय थाली नाद महिला आंदोलन को लेकर भाजपा महिला मोर्चा सवाई माधोपुर में बैठक महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
सीमा गौतम महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा ने बताया कि बैठक में आशा शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है महिलाओं पर अत्याचार एवं रेप केस लगातार बढ़ रहे हैं बहन बेटियों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है ऐसे में प्रदेश की हर महिला में आक्रोश व्याप्त हुआ है लेकिन कांग्रेस सरकार ने संवेदनहीनता की स्थिति पार कर ली है इस निरंकुश कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश की महिलाएं 5 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगी तथा अपना विरोध दर्ज करवाएंगे। इसके लिए सवाई माधोपुर जिले से भी बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता है जयपुर मंे आंदोलन में भाग लेंगी।
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष मथुरिया जिला उपाध्यक्ष मीना जैन जिला मंत्री कृष्णा गुप्ता सावित्री शर्मा बदरिया मंडल अध्यक्ष गायत्री जांगिड़ मंडल महामंत्री कनकलाता गौतम भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्मी शर्मा मनीषा सुखवंत बीना शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.