यमुनानगर के भाजपाइयों ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती का सेवा स्वच्छता के साथ मनाया 51वाँ जन्मदिवस

Support us By Sharing

यमुनानगर के भाजपाइयों ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती का सेवा स्वच्छता के साथ मनाया 51वाँ जन्मदिवस

प्रयागराज। ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। वरिष्ठ भाजपा नेता निवर्तमान यमुनानगर जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती का वृहस्पतिवार को भाजपाइयों ने जगह-जगह पूजन-अर्चन और गरीबो की सेवा करके जन्मदिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की निवर्तमान जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने सर्वप्रथम संगम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान,स्नान,लेटे हुए हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना व गरीबों को भोजन-फल वितरण के साथ सोमेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक, तदोपरांत ज़िलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति के साथ नैनी स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरण पश्चात नारीबारी बाजार में भाजपाइयों ने केक काटकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। विभवनाथ भारती ने कहा जिस प्रकार कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने जन्मदिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर शुभकामनाएं दी उससे प्राप्त उर्जा से हमें संगठन की कार्य करने की शक्ति और सामर्थ्य मिलता है सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते है। जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा ईश्वर विभवनाथ भारती को स्वस्थ दीर्घायु रखें आपके कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते हुए कमल खिलाने का कार्यकर्ताओं के दुःख सुख का साथी रहूंगा। डाँ.एल एस ओझा ने कहा कोरोना काल में किए एतिहासिक कार्यो से संगठन यमुनानगर में मजबूत हुआ। इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ला,पुष्पराज पटेल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,सविता त्रिपाठी,बृजेश पांडेय, बृजेश भारतीया, सरदार पतिविंदर सिंह,नागेश्वर निषाद, पृथ्वी पाल सिंह,प्रीतम पांडेय,संजय विश्वकर्मा,सानू,प्रवीण पटेल, श्याम मिश्र,पंकज पासी, संदीप पाण्डेय, श्याम कैलाश भारतीया, मुकेश शुक्ला, सर्वेश कपुरिहा, योगेश चौबे, सुभाष सिंह, सुधाकर सिंह, महेंद्र कुमार शुक्ला,सूर्यकांत शुक्ला, विकास चन्द्र शुक्ला, प्रवीण मिश्रा, धर्मराज पाल आदि के साथ भारीं संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहें।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!