प्रयागराज। मोदी सरकार-3 का प्रथम वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को पेश किया। यह उनका लगातार सातवां बजट है। प्रयागराज यमुनानगर जिलाध्यक्ष ने वित्त मंत्री सीतारमण व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान समेत सर्व समाज के समग्र विकास का बजट है। इस बजट द्वारा आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना साकार होंगी। काशी क्षेत्र महामंत्री व जिला प्रभारी सुशील त्रिपाठी ने कहा 2024-2025 का बजट विकसित भारत के लक्ष्यों को पूरा करने वाला मोदी सरकार का एतिहासिक बजट है। पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा यह बजट दलितों के लिए उनके विकास और मुख्य धारा में लाने में मील का पत्थर साबित होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल ने कहा भाजपा का यह बजट मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत प्रदान करने वाला है। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए कहा तीसरे कार्यकाल का पहला बजट भारत शसक्त समृद्ध राष्ट्र बनाने रोजगार, सुरक्षा, स्वस्थ शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाला क़दम है। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शोभनारायण द्विवेदी,त्रिवेणी प्रसाद पांडेय,जय सिंह पटेल, संतोष त्रिपाठी,राजेश्वरी तिवारी,ज्ञान सिंह पटेल,अजीत प्रताप सिंह,अशोक पांडेय, जिला महामंत्री राजेश शुक्ला, विक्रमादित्य मौर्य,पुष्पराज सिंह पटेल, कमलेश त्रिपाठी, प्रकाश शुक्ला, सुरेश शुक्ला आदि भाजपाइयों ने बजट के प्रति वित्त मंत्री सीतारमण प्रधानमंत्री नरेंद्र के प्रति जनकल्याणकारी बजट पर आभार जताया।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।