गोठवाल को प्रदेश महामंत्री बनाने पर भाजपाईयों में दिखा उत्साह


सवाई माधोपुर 3 मार्च। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा की नई टीम में सवाई माधोपुर जिले से खण्डार विधायक जितेंद्र गोठवाल को प्रदेश महामंत्री बनाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है।
विधानसभा क्षेत्र खण्डार के सुखवास गांव में भाजपाईयों ने रघुवीर गुर्जर भाजयुमों कार्यकर्ता के सानिध्य आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। रघुवीर गुर्जर ने बताया कि विधायक जितेंद्र गोठवाल ने संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है। इसी के चलते गोठवाल को प्रदेश महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है। इस दौरान पुष्पेंद्र मित्तल, योगेश गर्ग, चंद्रप्रकाश दाधीच कैलाश चन्द गुप्ता, रामरतन खोलवाड, रामकिशन चैधरी, राजेंद्र जाट, रामलाल मेनिया, अशोक गुर्जर, रुपसिंह गुर्जर, सहित कई भाजपाई उपस्थित थे।
इसी प्रकार शिवाड़, सारसोप, ईसरदा महापुरा टापुर ग्राम पंचायत के भाजपा पदाधिकारी व कार्य कर्ताओं ने विधायक जितेंद्र गोठवाल को प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा प्रदेश महामंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी। गोठवाल को चैथ का बरवाड़ा महामंत्री सुशील कुमार जैन, श्याम सुंदर गौतम, जगदीश प्रसाद सोनी, रामजीलाल चैधरी, विनय कुमार जैन, राजपाल सिंह, गिरधारी शर्मा, तेजकरण सोनी, नरेंद्र सिंह पटवारी, महावीर गौतम, घासी माली, सीताराम जाट, प्रह्लाद जाट, हीरालाल जाट, अशोक जैन, बेनी माधव शर्मा, लोकेंद्र सिंह, हनुमान यादव, विकास गुर्जर, रामकिशोर गुर्जर, किशन पाटोदिया, महेश जैन, कमलेश साहू, सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now