बारा विधानसभा प्रथम आगमन पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Support us By Sharing

बारा विधानसभा प्रथम आगमन पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

आई एन डी आई ए गठबंधन बेरोजगार हो गई है 2024 में रोजगार की तलाश में है-भाजपा जिलाअध्यक्ष यमुनानगर

प्रयागराज। ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। मैं वक्ता नहीं कार्यकर्ता हूं किसी का अपमान नहीं होगा विना दायित्व के लोगों का भी निरंतर सम्मान करता रहूंगा। भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत से पुनः कमल खिलाकर मोदी की तीसरी बार सरकार बनेगी उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी यमुनानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति के बारा विधानसभा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत अभिनन्दन समारोह रिगवा मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। आगे जिला अध्यक्ष ने ने कहा 28 पार्टियों के गठबंधन से बनी आईएनडीआईए गठबंधन वेरोजगार हो गई है अब 2024 मे रोजगार की तलाश में हैं।जिसे देश की जनता पूरा नहीं होने देगी। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने दी और बताया कि कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर जिलाध्यक्ष का स्वागत जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ला, राजेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद पांडे, संतोष त्रिपाठी,जिला मंत्री शिवराम सिंह परिहार,प्रकाश शुक्ला प्रचंड,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, प्रोटोकॉल मंत्री सुरेश शुक्ला, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल, राजमणि पासवान,सविता मिश्रा,मंडल अध्यक्ष जसरा जगत नारायण शुक्ला,बंदना सिंह, कुलदीप सिंह पटेल, शिव प्रसाद केसरवानी, अंजनी लाल,नीरज केसरवानी,दिनेश प्रजापति,नीरज शुक्ला कोषाध्यक्ष, धर्मराज पाल,अशोक सिंह,संदीप सिंह,चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी आदि के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!