भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हमीद खां मेवाती के गंगापुर सिटी आगमन पर भाजपाइयों द्वारा किया जाएगा स्वागत, अभिनंदन


हाल ही नवनियुक्त भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मेवाती का गंगापुर सिटी दौरा 

गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा नवनीत प्रदेश अध्यक्ष हमीद खां मेवाती रविवार को गंगापुर सिटी को सिटी प्रवास पर जयपुर बाईपास स्थित होटल द पर्ल में दोपहर 2:00 बजे जिला स्तरीय अल्पसंख्यक मोर्चा की पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पधारेंगे उक्त संदर्भ में भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताए कि उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जिला सवाईमाधौपुर मानसिंह गुर्जर, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल प्रधान मंजू गुर्जर अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री उमर गद्दी एवं भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास सहित समस्त भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारियों,अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा उक्त भव्य बैठक एवं स्वागत कार्यक्रम हेतु भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सहित समस्त वरिष्ठ पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है!


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now