भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगाया आरोप; अन्य राजनीतिक दलों ने परिवारवाद को दिया बढ़ावा; मोदी सरकार ने राजनीति की संस्कृति को बदला

Support us By Sharing

पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का बजा डंका; भाजपा ने परिवारवाद नही, विकासवाद को बढ़ावा दिया- जे.पी.नड्डा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगाया आरोप; अन्य राजनीतिक दलों ने परिवारवाद को दिया बढ़ावा

मोदी सरकार ने राजनीति की संस्कृति को बदला, लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को दिखानी होगी ताकत

नदबई (पीडी शर्मा)। देश के लोकतंत्र में सिर्फ भाजपा ही लोकतांत्रिक पार्टी है। जबकि, अन्य राजनीतिक दलों ने देश में सिर्फ परिवार की पार्टी है। भाजपा ने परिवारवाद की अपेक्षा विकासवाद को बढ़ावा दिया। विगत नौ साल के शासन काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया। भाजपा पार्टी में साधरण कार्यकर्ता भी पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है। ऐसा कहते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने नदबई कस्बे के कृषि मण्डी परिसर में आयोजित जनसभा के दौरान केन्द्र सरकार के नौ साल के शासन को बेमिसाल बताया। साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मूलमंत्र दिया।

नदबई जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन करते कार्यकर्ता

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का राजस्थानी साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया।

नदबई विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी युवा भाजपा नेता दौलत सिंह फौजदार ने जेपी नड्डा के भव्य स्वागत के लिए पूरी व्यवस्था की। दौलत सिंह फौजदार के 10,000 से अधिक समर्थक सभा स्थल पर पहुंचे, 1,000 से अधिक गाड़ियों, टेंपो, रिक्शा,ट्रैक्टर ट्रॉली और बसों में भरकर दौलत सिंह के समर्थकों ने उत्साह के साथ जनसभा में भागीदारी सुनिश्चित की। नदबई के चौक चौराहे से लेकर सभा स्थल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत का आह्वान करते हुए टीम दौलत सिंह के पोस्टर होल्डिंग देखें वही विशाल जन समूह में हर्बल टीम दौलत सिंह के लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष के पोस्टर लिए खडे नजर आए।बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए ताकत दिखाने का आहृवान किया। उन्होने कहा कि, मोदी सरकार ने गरीब वर्ग के लोगों का ध्यान रखते हुए अलग-अलग योजनाओं से लाभान्वित किया। जल जीवन मिशन में राजस्थान को सबसे अधिक बजट मिला। लेकिन, प्रदेश कांग्रेस सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार का विकास किया। प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल हो रही। अपराधियों के हौसले बुलन्द हो रहे तो महिलाओं से दुष्कर्म के मामलें में राजस्थान पहले नम्बर पर बना हुआ है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा में मौजूद भीड़

उन्होने कहा कि, विगत 60 साल से विदेशों में भारत की छवि एक गरीब देश के रूप में जानी जाती। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेशों में भारत की छवि को बढ़ावा दिया। देश में करीब 4 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास से लाभान्वित किया गया। जबकि, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान निधी सहित अलग-अलग योजना से लोगों को लाभान्वित किया गया। बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार को किसान व युवा विरोधी सरकार बताते हुए आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में ताकत दिखाने का संकल्प दिलाया।
जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने प्रधानमंत्री मोदी के नौ साल के शासन में हुए विकास कार्यो व जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए विदेश में भारत की छवि बढऩे के बारे में बताया। साथ ही राम मन्दिर, धारा 370 हटाने को केन्द्र सरकार की उपलब्धि बताते हुए प्रदेश में महिला उत्पीडऩ व भ्रष्टाचार का बढ़ावा होने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विकास की अपेक्षा महिलाओं से दुष्कर्म व अपराध बढऩे का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार की जमकर निंदा की। साथ ही करीब पांच दिन पहले नदबई मुख्य बाजार में दिनदहाडे महिला की हत्या पर कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाया।
जबकि, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल होने व आए दिन महिलाओं से दुष्कर्म व अपराधियों के हौसले बुलन्द होने का आरोप लगाया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा में मौजूद भीड़

उधर, नेता प्रतिपक्ष डॉं राजेन्द्र राठौड़ ने राजस्थान को वीरभूमि व महिलाओं का सम्मान करने की भूमि बताते हुए कांग्रेस सरकार में महिलाओं का शोषण होने व पेपरलीक होने से युवाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। सभा में राज्यसभा सांसद किरोडीलाल मीणा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज खान,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे,प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सिंह राठौड़,प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, सांसद रंजीता कोली,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व पर्यटन राज्यमंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा, भाजपा युवा नेता दौलत सिंह फौजदार, पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह,नेम सिंह फौजदार ने भी संबोधित किया।

पीडी शर्मा

 


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!