भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने किया प्रयागराज महाकुंभ में स्नान


प्रयागराज महाकुंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, सभापति शिवरतन अग्रवाल, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने किया स्नान

गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। आज प्रयागराज महाकुंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, सभापति शिवरतन अग्रवाल, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान कर माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री मनोज बंसल, शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, पार्षद भवानी सिंह गुर्जर, घासीलाल बैंसला,रघुनाथ गुर्जर, राहुल गर्ग,नमो गुर्जर,राजू गुट्टा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने ने त्रिवेणी संगम पर स्नान किया

जय हिंद जय भारत हर हर महादेव

भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर एवं सभापति शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि यह महापर्व भारत की सांस्कृतिक विरासत, अध्यात्म और श्रद्धा का जीवंत प्रतीक है। संगम की पावन लहरों में आस्था की डुबकी लगाकर अद्भुत आत्मिक शांति और परम संतोष की अनुभूति हुई। महाकुंभ केवल सनातन संस्कृति का उत्सव नहीं, बल्कि मोक्ष और आध्यात्मिक उत्थान का मार्ग भी प्रशस्त करता है।
इस दिव्य और भव्य महाकुंभ में सरकार के द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए इस सफल आयोजन के लिए आदरणीय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का बहुत-बहुत आभार प्रकट करते किया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now