भाजपा पधाधिकारियों ने की प्रेस कोंफ्रेंस, दिया कुमारी 2 अप्रेल को आयेंगी गंगापुर सिटी


जिला अध्यक्ष व नगर परिषद सभापति व प्रधान मंजू गुर्जर व शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास ने की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा, 31 मार्च। भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल, पंचायत समिति प्रधान मंजू गुर्जर एवं शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास ने पार्थ होटल में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी 2 अप्रैल को गंगापुर सिटी आ रही है। उपमुख्यमंत्री प्रातः 11:00 गंगापुर सिटी पहुंचने का कार्यक्रम रखा गया है। जहां होटल द पर्ल में सरकारी कार्यक्रम में विभिन्न सड़कों का लोक परण एवं शिलान्यास करेंगी। साथ ही महा विद्यालय की छात्राओं को देवनारायण स्कूटी व कालीबाई योजना के अंतर्गत स्कूटी वितरण करेंगी। इसके साथ विभिन्न विभागों की उपलब्धियां सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं की प्रगति तथा बजट घोषणाओं की स्थिति का जायजा लेगी।

Vishwkarma Electric

प्रशासन की ओर से इस बाबत की पूरी तैयारी कर ली गई है। जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने बताया कि उपमुख्यमंत्री का विभिन्न स्थानों पर विभिन्न संगठनों संस्थाओं समाजों द्वारा स्वागत अभिवादन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने बताया कि इस अवसर पर उनके द्वारा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दादीच भी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यकर्ताओं के द्वारा और उनके द्वारा दिए गए शानदार बजट के लिए भी वह धन्यवाद दिया जाएगा।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now