“अपने संगठन के पुरोधाओं उनके त्याग और बलिदान से प्रत्येक कार्यकर्ता को लेनी चाहिए समर्पण की प्रेरणा” : भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर
गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा, 9 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल गंगापुर सिटी द्वारा भाजपा स्थापना महोत्सव सेवा पखवाड़े के अंतर्गत गंगापुर शहर श्रीश्याम मंदिर नहर रोड़ स्थित सार्वजनिक वाचनालय प्रांगण पर “जनसंघ से लेकर भाजपा एक ऐतिहासिक नजर” शीर्षक पर आकर्षक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर रहे। जबकि प्रधान मंजू गुर्जर स्थापना दिवस सेवा पखवाड़े के जिला संयोजक दीपक सिंघल,शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधा दीक्षित मंचासीन रहे। उक्त भव्य आकर्षक प्रदर्शनी का भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रपट दीप प्रज्वलन करते हुए फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। भाजपा विधानसभा मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वयोवृद्ध भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना, प्रदर्शनी कार्यक्रम समिति के सदस्य योगेंद्र शर्मा, प्रधान मंजू गुर्जर, शैक्षिक प्रकोष्ठ सदस्य वरिष्ठ घनश्याम शर्मा द्वारा अपने विचार रखते हुए जनसंघ सन 1951 की स्थापना से लेकर भारतीय जनता पार्टी स्थापना सन 1980 के दौरान के ऐतिहासिक परिदृश्य प्रकाश डाला गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने अपने उद्बोधन में कहा कि निश्चित रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की एक विधान दो निशान के खिलाफ उनके त्याग और बलिदान,जनसंघ की स्थापना में अपना अमूल्य योगदान है।

इसी के साथ देश के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री कविवर पंडित अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा भाजपा शासित कार्यकाल में सन 1998 में पोकरण में किए गए परमाणु परीक्षण और वर्तमान परिस्थितियों में नरेंद्र मोदी द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान आमजन के हित को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाओं उज्ज्वला योजना, किसान सम्मन निधि योजना, मुद्रा लोन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना सहित भाजपा द्वारा किए गए धारा 370 को हटाने के ऐतिहासिक कार्य और विश्व को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में वायदा किया। उसके अनुसार भव्य श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जैसे ऐतिहासिक कार्य भाजपा शासित कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों और आमजन के लिए अलौकिक उपहार के समान है। निश्चित रूप से भाजपा के कार्यकाल में देश दिनों-दिन प्रगति करते हुए आगामी भविष्य में विकसित राष्ट्र के रूप में संपूर्ण विश्व में अपने आप को स्थापित करने का इतिहास बनाने जा रहा है। कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व जिला महामंत्री मनोज बंसल द्वारा किया गया। भाजपा मीडिया प्रमुख शर्मा ने बताया कि इस दौरान जिला महामंत्री उदय सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र दीक्षित, जिला संयोजक मंजू सिंघल, समाजसेवी वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.हेमंत शर्मा, विजय गोयल,स्था पना सेवा पखवाड़ा सह संयोजक बलवीर सोनी, कौशल बोहरा, सूरजमल जाट, नारायण महावर, खेमराज चौहान, विजेन्द्र जैसावत, अनिल दुबे, विजय सिंह जादौन, नितेश मोदी, गोपाल गर्ग, पार्षद वेदप्रकाश शर्मा, बबलू चौधरी, गौरव मंगल, गोविन्द पाराशर, चिरंजी लोधा, मुकेश प्रजापत, विकास सैनी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।