पेयजल नल योजना गर्मी से पूर्व बंद पड़ी पानी की टंकी शुरू करने की उठाई ग्रामीणों ने मांग
खोड़न| भाजपा पार्टी संगठन कि ओर से आगामी पंचायत राज चुनाव कि तैयारी को लेकर पंचायत सुजाजी का गढ़ा में पार्टी कार्यकर्ता जन प्रतिनिधि मंडल संगठन कि कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित हुई भाजपा पालोदा मंडल की ओर से स्वागत किया गया ।इस अवसर पर कार्यक्रम कि अध्यक्षता विधानसभा गढ़ी प्रभारी लालुराम डांगी ने की इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के जनप्रतिनिधियो को ग्रामीण क्षेत्र में पात्र लोगो को सरकार की योजनाओं से जोड़ने को कहा।प्रधानमंत्री आवास खाद्य सुरक्षा से जोड़ने को कहा ।साथ ही पार्टी कार्यकर्ता को असली नींव बताया सभी को आपस में मदभेद भूलकर पार्टी को मजबूती बनाने पर कहा साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओ से पंचायत क्षेत्र में आवश्यक जनहित कार्य को लेकर बजट जारी करने की मांग की ग्रामीणों से समस्याओं को लेकर जानकारी ली । साथ ही उन्होंने विभागीय समस्या समाधान करने को लेकर कहा।स्थानीय उप सरपंच नाथू सिंह चौहान ने ग्रामीण विकास कार्य में सभी को मिलकर सहयोग को लेकर कहा । भाजपा नेता संजय टेलर लोहारीया भगवत सिंह वाघेला बाई का गढ़ा ने आगामी चुनाव में योग्य उम्मीदवार को ही टिकट देने के साथ कार्यकर्ता की सुनवाई होने को लेकर कहा ।इस अवसर पर मंडल उपा अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओ को कहा की पार्टी के लिए पूर्ण रुप से निष्ठा पूर्व कार्य करने को कहा । साथ ही ग्रामीण लैंप्स उपा अध्यक्ष छत्र सिंह राठौड़ ने पी एच डी विभाग से बंद पड़ी टंकी में पेयजल नल योजना शुरू करने को लेकर कहा जो निर्माण पूर्ण होने के बाद भी पानी आपूर्ति आधे गांव में बंद है।पुराने कुआं में आधी जगह घरों में नल शुरू है ।सभी कार्यकर्ताओ ने पार्टी को मजबूत बनाने पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर उप सरपंच नाथू सिंह चौहान ,भाजपा पालोदा मंडल उपा अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान , कोषा अध्यक्ष वासुदेव पंचोली लैंप्स उपा अध्यक्ष छत्र सिंह राठौड़ विधायक प्रतिनिधि गौतम लाल नायक,भाजपा कार्यकर्ता भगवत सिंह वाघेला बाई का गढ़ा पूर्व उप सरपंच यशपाल सिंह राठौड़ रामजी पाटीदार गौतम बुझ गौतम डामोर रमेश बामनिया, फूलचंद पाटीदार, नीतेश यादव नरेश पंचोली ,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।संचालन छत्र सिंह राठौड़ ने किया।आभार गौतम लाल नायक ने माना।