भाजपाइयों ने दीवार लेखन अभियान का किया शुभारंभ


भाजपाइयों ने दीवार लेखन अभियान का किया शुभारंभ

प्रयागराज।ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। लोकसभा चुनाव 2024 के पूर्व भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला प्रयागराज यमुनानगर के जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने करछना के लोहारी बूथ संख्या 220 पर व दीवार लेखन अभियान के जिला संयोजक दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने विधानसभा बारा के झंझरा चौबे नारीबारी बूथ संख्या 269 पर “एक बार फिर मोदी सरकार” व चुनाव चिन्ह कमल के फूल का पेंटिंग अपने हाथों दींवार लेखन अभियान के तहत शुभारंभ किया।इसके साथ ही बारा करछना के साथ कोरांव व मेजा विधानसभा में भी कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों द्वारा भी स्वत: दीवार पेंटिंग करते हुए पुनः मोदी सरकार बनाने हेतु प्रचार प्रसार अभियान में जुट चुके हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, रामबाबू केसरवानी,लाला केसरवानी, गिरीश कुमार चतुर्वेदी आदि ने भी दीवार लेखन का कार्य किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व जिला संयोजक दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि वॉल पेंटिंग यमुनानगर के 1435 बूथों पर 5-5 जगह प्रदेश एवं केंद्रीय संगठन के निर्देशन में आयोजित होंगे। जिसका शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष पूर्व में कर चुके हैं।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now