भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया भीलवाड़ा लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन


प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीट जीतकर केंद्र को भेंट करेंगे – पंचारिया

भीलवाड़ा 29 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश के प्रथम लोकसभा क्षेत्र कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्लस्टर प्रभारी नारायण पंचारिया ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी रतनलाल गाडरी, सांसद सुभाष बहेड़िया, जिला प्रमुख बरजी देवी भील, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, सभापति राकेश पाठक के सान्निध्य में किया ।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा पाठ के साथ विधिवत रूप से लोकसभा कार्यालय के उद्घाटन के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष पंचारिया ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है और प्रदेश से भी सभी 25 लोकसभा सीटें जीतकर केंद्रीय नेतृत्व को भेंट करेंगे। इससे पूर्व जिला कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश उपाध्यक्ष का पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद त्रिपाठी, बाबूलाल आचार्य, छैल बिहारी जोशी, जिला महामंत्री राजकुमार आंचलिया, वेदप्रकाश खटीक, भगवती प्रसाद जोशी, गोपाल तेली, प्रतिभा माली, जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष पंकज मानसिंहका, सोशल मीडिया संयोजक अजीतसिंह केसावत, सहसंयोजक मीनाक्षी नाथ, आकाश मालावत, मंडल अध्यक्ष घनश्याम सींगीवाल, अनिलसिंह जादौन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष पूरण डीडवानिया, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश सेन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, मुरलीधर जोशी, रितुशेखर शर्मा, मुकेश शर्मा देबू, गोपाल सोनी, उमाशंकर पारीक,आरती कोगटा, मधु शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now