कुशलगढ़, बांसवाड़ा।अरुण जोशी। विप्र फ़ाउंडेशन बांसवाड़ा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के आज बांसवाड़ा आगमन पर मंदारेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक, पूजन किया गया, इस अवसर पर भगवान परशुराम के भी दर्शन किये तथा निर्माणाधीन मंदिर के कार्य को देखा। विप्र फ़ाउंडेशन बांसवाड़ा द्वारा संचालित अखंड अन्न क्षेत्र का अवलोकन किया। सनातनी समाज के लिए सवेरे 11 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित भोजन व्यवस्था की सराहना की। उक्त जानकारी विप्र फ़ाउंडेशन प्रदेश महामंत्री ने देते हुए बताया की इस अवसर पर जिला महामंत्री शशि कुमार शर्मा ने प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का स्वागत विप्र उपरना ओढ़ा कर स्वागत किया वही शब्दो से स्वागत नगर अध्यक्ष ईश्वर दास वैष्णव ने किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पुंजिलाल गायरी हकरुभाई मइडा धर्मेंद्र राठौड़,मदन मोहन भट्ट,मुकेश रावत,के.के.पंडया,योगेश दिवाकर, जुगल किशोर जोशी,रामशंकर जोशी,लोकेश आचार्य, रवि वोरा रतलाम अभिषेक जोशी,अरुण जोशी सहित अनेक उपस्थित थे।