भाजपा ने किसानों और युवाओं के साथ छल किया अखिलेश यादव का शासनकाल याद कर रहे लोग -नरेंद्र सिंह सपा


भाजपा ने किसानों और युवाओं के साथ छल किया अखिलेश यादव का शासनकाल याद कर रहे लोग -नरेंद्र सिंह सपा

निवर्तमान सपा प्रदेश सचिव ने बारा विधानसभा के पदाधिकारियों का स्वागत कर सफल कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

प्रयागराज।समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को बारा विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य मनोनीत पार्टी पदाधिकारियों का गौहनिया तथा शंकरगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में और पदाधिकारियों के घर जाकर उनका स्वागत किया। नरेंद्र सिंह ने पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सपा नेता ने प्रदेश और देश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने किसानों और युवाओं के साथ छल किया। केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियां गरीब, किसान और युवा विरोधी हैं। भाजपा की तानाशाह सरकारों द्वारा जनता के साथ किये जा रहे छल के खिलाफ आवाज उठानी होगी। जनता महँगाई की मार से कराह रही है। गरीब और मध्यम वर्ग को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। निवर्तमान प्रदेश सचिव ने कहा कि भाजपा सरकार की मार झेल रहे लोग अखिलेश यादव के कार्यकाल को याद कर रहे हैं। आगे उन्होंने पदाधिकारियों से अपील किया कि सभी लोग मिलकर पार्टी की नीतियों एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सपा सरकार के दौरान जनहित में किये गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचायें। उन्होंने कहा कि पार्टी को विस्तार देते हुएअखिलेश यादव के नेतृत्व को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है। सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नव मनोनीत विधानसभा अध्यक्ष बारा भागीरथी विन्द, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामदेव निडर, अरविंद मिश्रा गुड्डा, अशोक मलैंहा
कामत प्रसाद सिंह, रतन केशरी, गुलाब कली आदिवासी, शिवनारायण पटेल, संजय तोमर, अनुज मिश्रा, विजय बागी, अर्जुन पटेल, शैलेन्द्र यादव, आर यन यादव, अनूप गुप्ता, राम सिंह पाल, अमित भारतीय, बलवीर सिंह अनीस खान, इन्द्र सेन पटेल, देवी सिंह परिहार आदि तमाम लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now