सवाई माधोपुर 5 जनवरी। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के जन्मदिन के अवसर पर 4 जनवरी को विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उनका जन्मदिन गौशाला में मनाया।
जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने शहर भेरू दरवाजा स्थित गौशाला में गायों को हरा चारा और गुड खिलाया साथ ही दाधीच के दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। इस दौरान डॉ मधुमुकुल चतुर्वेदी, प्रणव गौतम, आकाश भारद्वाज, मुरली गौतम, गजेन्द्र भारद्वाज, रमाकांत शर्मा, अजय गौतम, चेतन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।