राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव की श्रृंखला में नदबई से पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ता


राज्य स्तरीय अंतोदय कल्याण समारोह का कम भजनलाल ने किया उद्घाटन

नदबई|राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव की श्रृंखला में आज भरतपुर पुलिस परेड ग्राउंड में दोपहर 12 बजे अंत्योदय कल्याण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज भरतपुर पहुंचेंगे। राज्य स्तरीय समारोह में सीएम वर्चुअल सभी जिलों में लाभार्थियों से संवाद कर सरकार की योजनाओं के लाभ से जीवन में आए बदलाव की जानकारी लेकर उनसे रूबरू होंगे

नदबई से रवाना हुआ भाजपा कार्यकर्ताओं का दल भरतपुर में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और लाभार्थी शामिल होंगे। सुबह नदबई से भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एवं लाभार्थी बसों और निजी वाहनों से भरतपुर के लिए रवाना हुए। वे मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनने और सरकार की उपलब्धियों को साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों में कार्यक्रम को लेकर गजब का उत्साह है।


यह भी पढ़ें :  अन्नकूट महोत्सव के कार्यक्रमों में शामिल हुए भाजपा प्रत्याशी विट्ठल शंकर अवस्थी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now