प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी यमुनानगर के सोमेश्वर महादेव मंडल के बूथ संख्या 56 एवं 57 में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने उत्सव अभियान के तहत् गांव गांव सम्पर्क अभियान के तहत दिनभर प्रवास करते हुए बूथ के कार्यकर्ताओ के घरों में पार्टी का ध्वज लगाते हुए प्रवास करते हुए प्रभातफेरी के साथ ग्रामीणों एवं लाभर्थियों से मिलकर भाजपा के मोदी-योगी सरकार के उपलब्धियों को गिनाते हुए आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं संग बैठक करके रूपरेखा बनाई। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा देश में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार ने नेतृत्व किया तो राज्य और देश सभी वर्गों का चहुंमुखी विकास करते हुए देश को सशक्त और समृद्ध शाली बना रहीं हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने घूरपुर के कई बूथों पर प्रवास कर अभियान को गति दिया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने नारीबारी के बूथों पर कार्यकर्ताओं संग गांव-गांव घर-घर सम्पर्क कर सरकार की योजनाओं को बताया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने बताया की सोमवार को प्रवासी कार्यकर्ताओं मे पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, विधायक करछना पियूष रंजन निषाद, विधायक कोरांव राजमणि कोल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने यमुनानगर के 1433 बूथों पर प्रवास करते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। बताया गया कि सोमवार को बारा विधानसभा का वात्सल्य परिसर जयपुरिया स्कूल गौहनियां और करछना विधानसभा का प्रयाग इन्स्टीट्यूट बेदौं करछना मे सक्रिय कार्यकर्ताओं की तीन सत्रों मे सम्मेलन आयोजित होगा।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।