नदबई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस


शहर मंडल कार्यालय पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

नदबई शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को अलग-अलग तरीके से पार्टी स्थापना दिवस मनाया। शहर मंडल मुख्यालय पर अध्यक्ष रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। वही, पार्टी की नीतियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र दिया। इस दौरान सह-संयोजक हरीशंकर उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्मेन्द्र भातरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष बालमुकन्द बिहारिया मौजूद रहे। गांव ऐचेंरा में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विश्वेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को लाभान्वित होने के लिए जागरुक किया। संयोजक शेरसिंह ढाडीवाला व सतीश बंसल ने 15 अप्रेल तक आयोजित कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी। इस दौरान उपाध्यक्ष गिर्राज सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बृजेश कुमार मौजूद रहे। जबकि, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में दुकानों पर पार्टी झण्डा लगाते हुए पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। वही, जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए चिन्हिृत व्यक्तियों को लाभान्वित होने का आहृवान किया। इस दौरान मुकेश अग्रवाल, लक्ष्मनप्रसाद उपाध्याय, विष्णु शर्मा आदि मौजूद रहे। राजमार्ग पर डहरामोड स्थित कार्यालय पर डहरा मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में झण्डारोहण करते हुए कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान संयोजक कौशलपल राजावत, दिनेश भातरा, जगमोहन कटारा, नरेन्द्र प्रताप लखनपुर आदि मौजूद रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now