जिला कार्यालय में भाजपाइयों ने जिला मीडिया प्रभारी का मनाया 45 वां जन्मदिवस
प्रयागराज।ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी का मंगलवार को 45वाँ जन्मदिवस भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइंस में काशी क्षेत्र महामंत्री व यमुनापार जिला प्रभारी शुशील त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने माल्यार्पण कर स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं। जिला प्रभारी ने कहा भाजपा के कार्यकर्ताओं के मेहनत ही कमल खिलाकर सरकार बनाने का कीर्तिमान स्थापित करते है। इनके सुख-दुख में सम्मिलित होना भाजपा का पहला कर्तव्य है। जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा बढ़-चढ़कर पार्टी और सरकार की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बन कीर्तिमान स्थापित करने की शुभकामनाएं दीं। निवर्तमान जिलाध्यक्ष विभवनाथ नाथ भारती ने भी संगठन का कार्य करते हुए जिम्मेदारी निर्वहन की शुभकामनाएं दी। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने सभी के शुभकामनाओं और सोशल मीडिया व दूरभाष से आए शुभकामनाओं पर सभी का हृदय से आभार जताया। जिला महामंत्री डाँ.विजय शंकर शुक्ला के अस्वस्थ होने पर कोई उत्सव के कार्यक्रम आयोजित नही हुए। शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से रमाकांत विश्वकर्मा, राजेश शुक्ला, विक्रमादित्य मौर्य,पुष्पराज सिंह पटेल ,जय सिंह पटेल, राजेश्वरी तिवारी, अशोक पाण्डेय, कमलेश त्रिपाठी, प्रकाश शुक्ला प्रचंड,मनोज गुप्ता, सुधाकर पांडेय, सुभाष सिंह पटेल,सविता मिश्रा,कुशल जैन, मिथिलेश पांडेय, राजकुमार मिश्रा,सुभाष कन्नौजिया,जगत नारायण शुक्ला अखिलेश सिंह पटेल, शंकरलाल पांडेय, अंजनी लाल, नागेश्वर निषाद, पृथ्वीराज साहू आदि के साथ सोशल मीडिया जिला सह-संयोजक मिथिलेश पांडेय ने नैनी चौराहे पर कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।