भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस


डीग 6 अप्रैल| शहर के सिंह पोल गेट स्थित एक निजि मैरिज होम में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता एडवोकेट की अध्यक्षता में मनाया गया।

इस दौरान वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए श्रृद्धांजलि दी।और उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी ।
उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नही एक परिवार है।
असंख्य कार्यकर्ताओं के सेवा, समर्पण त्याग व परिश्रम से भाजपा ने 44 वर्षों में विपक्ष से विकल्प की यात्रा को पूर्ण करते हुए सम्पूर्ण विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है।
इस मौके पर ओमप्रकाश कौशिक, राजेन्द्र खण्डेलवाल,गोपाल इन्दोलिया,पवन खण्डेलवाल,गिरिश शर्मा,इन्दर सिंह,छैल बिहारी खण्डेलवाल, उपेन्द्र कुमार शर्मा,जतिन गुप्ता,इन्द्रजीत सांखला,मुकेश शर्मा,देवेश यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


यह भी पढ़ें :  ईडी के खिलाफ कांग्रेस सेवादल का विरोध प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now