भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ दिगंबर सिंह की पुण्यतिथि


डीग 27 अक्टूबर| शहर के स्थानीय खण्डेलवाल धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय डॉ दिगम्बर सिंह की 7 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय डॉ सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। और वक्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर दाऊ दयाल नसवारिया, ओमप्रकाश कौशिक,हरपाल सिंह सौलंकी,भावना गंधी, राजेन्द्र खण्डेलवाल,गौरव सोनी,गोपाल इन्दोलिया,इन्दर सिंह,हरि सिंह,जतिन खण्डेलवाल,कूकू नसवारिया सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


यह भी पढ़ें :  स्थापना दिवस पर शाहपुरा जिला पुलिस ने किया पौधारोपण, एसपी कार्यालय परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now