महाराष्ट्र और राजस्थान चुनाव में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न जमकर की आतिशबाजी


नदबई-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में, भाजपा कार्यकर्ताओं ने नदबई शहर मंडल संयोजक रोहित उपाध्याय के नेतृत्व मे, जमकर आतिशबाजी की एवं मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया।
मंडल संयोजक रोहित उपाध्याय ने कहा कि आमजन ने केंद्र सरकार मे नरेंद्र मोदी की एवं राजस्थान मे भजनलाल शर्मा की कार्यशैली पर पुनः विश्वास जताते हुए, प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई है। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं समस्त जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया।


यह भी पढ़ें :  भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा सेवा पखवाड़े के रूप में
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now