दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी की जाहिर


डीग 8 फरवरी|दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने पर डीग शहर के मुख्य बाजार स्थित ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जताई।और भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद के नारें लगाए।
भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी ने कहा कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो यह जीत हुई है वह सुशासन की जीत हुई है।दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए वोट दिया है। सुशासन के लिए वोट दिया है।और राम राज्य के लिए वोट दिया।
इस अवसर पर नगर परिषद सभापति निरंजन लाल टकसालिया, अमरनाथ गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसै,हरपाल सौलंकी,दाऊ दयाल नसवारिया,गोपाल इन्दोलिया,योगेश कोली,श्याम ठाकुर,हरपाल सौलंकी,जगदीश टकसालिया,इन्दर सिंह,मदनमोहन उपाध्याय,राजू शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


यह भी पढ़ें :  महिला सम्मेलन का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now