भविष्य में संगठन की मजबूती का जताया विश्वास
गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। हाल ही राजस्थान प्रदेश संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक चुनावों के अंतर्गत निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को पुनः राजस्थान प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी गंगापुर सिटी से जुड़े प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों,जिला व शहर मंडल के पदाधिकारीयों,समस्त प्रकोष्ठों व मोर्चो के पदाधिकारीयों,समस्त शक्ति केंद्र संयोजकों,समस्त बूथ अध्यक्षों सहित समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया गया है ! उक्त संदर्भ में भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर,सभापति शिवरतन अग्रवाल व शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास द्वारा संयुक्त रूप से संगठन में कार्य करने के संदर्भ में अनुभवी और सहज स्वभाव के धनी मदन राठौड़ के पुनःभाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर आगामी भविष्य में संगठनात्मक तौर पर पार्टी को अधिक मजबूती और कार्यकर्ताओं को अधिक सशक्तता से कार्य करने का पूर्ण विश्वास जताया गया भाजपा विधानसभा मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि उक्त संदर्भ में हर्ष व्यक्त करने वाले भाजपा पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं में अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू जाटव,निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धनसिंह मावई,महेन्द्र दीक्षित,उदय सिंह गुर्जर,मंजू सिंघल,हरिप्रसाद बोहरा,सूरजमल जाट,रामसिंह खटाना,मनोज बंसल,डॉ.हेमंत शर्मा,जगदीश गिरी, उपसभापति वीरेंद्र शर्मा पुजारी, गिरधारी सोनी,योगेंद्र शर्मा शिवपुरी,मनमोहन बजाज,भाजयुमो जिलाध्यक्ष नागेश लोढ़ी,धनेश शर्मा,ओमी कटारिया,विनोद अटल,जमनालाल वैष्णव, एडवोकेट नवीन शर्मा,प्रदीप सरकार,गौरन्ती मीणा,राधा दीक्षित,उर्मिला गुर्जर,संगीता बोहरा,गोविंद गुप्ता,कमलेश महावर,गोपाल धामोनिया,संजय गोयल,सुरेन्द्र मित्तल,वेदप्रकाश शर्मा,चिरंजी लोधा,करण लोधा,वेदप्रकाश सोनवाल,रामबाबू शर्मा,हीरा सिंधी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हैं!

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।