यमुनानगर में भाजपाइयों ने सुनी मोदी के मन की बात


प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 120वें संस्करण को यमुनानगर के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने सोमेश्वर महादेव मंदिर नैनी के बूथ संख्या 139 गोथीं पर भारीं संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं संग सुना, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने सतपुरा बूथ संख्या 269 पर कार्यकर्ताओं संग सुना।जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण में लगा हुआ है। वह देश के प्रतिभाशाली लोगों को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरणा देते है। ऐसे प्रधानमंत्री को पाकर देश धन्य हुआ और मातृभूमि का गौरव बढ़ा है। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल के नेतृत्व में पहली बार यमुनानगर के सभी 1433 बूथों सभी 311 शक्ति केन्द्रों व चारों विधान सभाओं में कार्यकर्ताओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मन की बात सुनते हुए घर-घर सम्पर्क अभियान के तहत् सम्पर्क करते हुए केंद्र की 11वर्ष व राज्य की 8 वर्षों के उपलब्धियों को बताते हुए विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने के लिए जागरूक कर रहें है। आभार भाजपा नेता प्रवीण मिश्र ने व्यक्त किया। मन की बात कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नागेश्वर कुमार निषाद,मंडल अध्यक्ष आशीष पाल, रमेश मिश्रा,राम कैलाश पांडेय, धर्मराज पाल, वीरेंद्र सिंह पटेल, प्रदीप कुमार मिश्रा, विमलेश शुक्ला, दिवाकर सिंह,संतोष मिश्र, हीरा लाल मिश्र,सौरभ मिश्र,आनन्द तिवारी, मिथिलेश पांडेय आदि के साथ भारी संख्या में भाजपाई मौजूद रहें।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now