भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन

Support us By Sharing

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन

नदबई, 20 अगस्त।कस्बे में कुम्हेर रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें महिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान का शुभारम्भ किया। इससे पहले शहर मण्डल अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों ने विधायक का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। बाद में विधायक ने दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारम्भ करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठित होने का संकल्प दिलाया। बैठक में विधायक ने प्रदेश कांग्रेस सरकार की नीतियों की निंदा करते हुए प्रदेश में महिला उत्पीडऩ, दुष्कर्म के मामलें बढऩे व पेपर लीक से युवाओं के साथ खिलवाड़ होने का आरोप लगाया। बाद में बूथस्तर तक प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रचार करते हुए ग्रामीणों को जागरुक करने का संकल्प दिलाया।

बैठक में जिला महामंत्री मनोज भारद्वाज, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गेश बूटोलिया, जिला मंत्री रज्जन सिंह व भाजपा युवा नेता समाजसेवी दौलत सिंह फौजदार,दिनेश भातरा, जिला मीडिया प्रभारी रोहित उपाध्याय, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष विक्रम सिंह, डहरा मंडल अध्यक्ष अनिल डहरा, महावीर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!