भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगरीय विकास मंत्री का किया स्वागत

Support us By Sharing

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगरीय विकास मंत्री का किया स्वागत

गंगापुर सिटी। 7 जनवरी। आज राजस्थान के नगरीय विकास मंत्री झाबर मल खर्रा मंत्री बनने के बाद पहली बार गंगापुर पधारे। जिनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाढ़ जलोखरा पर जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया।

शहर मंडल अध्यक्ष रवि मंगल ने बताया कि राजस्थान सरकार के नगरीय विकास मंत्री झाबर मल खर्रा समेत नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा और पूर्व संसदीय सचिव ओसियां विधायक भेराराम सियोल एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने गंगापुर होकर जा रहे थे।इसी दौरान जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने कार्यकताओं के साथ बाढ़ जालोखरा पहुंचकर साफा और माला से मंत्री और विधायकों का भव्य स्वागत किया।साथ ही जिलाध्यक्ष और सभापति शिवरतन अग्रवाल ने नगर के विकास के लिए मंत्री से वार्ता की।और मंत्री जी ने नगर परिषद के विकास के लिए पूरा सहयोग करने का वादा किया।
स्वागत के दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नागेश राज लोढ़ी नवीन पीपी पार्षद धनसिंह मावई विष्णुकांत दीक्षित जिला मंत्री सुनील जोशी नितेश बना निर्मल अमरगढ़िया प्रवीण गोयल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!