गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म से मिले भाजपा युवा नेता मनोज कुनकटा


गंगापुर सिटी की कानून व्यवस्था पर की चर्चा, क्षेत्र के लिए रखी मांग; गंगापुर सिटी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, एवं तहसील तलावड़ा में पुलिस थाना खोलने की मांग

गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। जयपुर शासन सचिवालय में प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म से भाजपा युवा नेता मनोज कुनकटा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गंगापुर सिटी की कानून व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही क्षेत्र के लिए मांग रखी। राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी।
इसके बाद मनोज कुनकटा ने गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म से गंगापुर सिटी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं तहसील तलावड़ा में पुलिस थाना खोलने की मांग की।
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल का प्रथम वर्ष उपलब्धियों से भरा रहा। हमारी सरकार ने एक साल में ही प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सफलता पाई है। आने वाले 4 वर्षों में प्रदेशवासियों से आपनो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र के किए गए हर वादे को पूरा करेंगे। सरकार हर साल अपने काम का हिसाब आमजन के बीच रखेगी। मनोज कुनकटा ने बताया कि आगामी दिनों में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म कार्यक्रम तय कर गंगापुर सिटी में कानून व्यवस्था को लेकर गृह विभाग की बैठक लेंगे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now