कुशलगढ़| आज भाजपा खेड़ा धरती मंडल छोटी सरवा द्वारा फूला महराज के यहां सभा भवन में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,भारत माता की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि खेमराज गरासिया ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर फूला महराज के सभा भवन में मंडल अध्यक्ष राकेश वडखिया की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खेमराज गरासिया ने कहां की
आज का दिन हम सबके लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक है। 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भारतीय जनता पार्टी का यह सफर मात्र एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की महान साधना है।
जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक का यह सफर अनेकों संघर्षों, बलिदानों और समर्पण से भरा रहा है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस विचारधारा की नींव रखी, उसे आगे बढ़ाने का कार्य पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों ने किया और फिर अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी,नरेंद्र मोदी जी जैसे महान नेताओं के नेतृत्व में यह पार्टी एक विश्वस्तरीय संगठन बनी। इस ऐतिहासिक यात्रा में हर कार्यकर्ता, हर नेता और हर समर्थक का योगदान अतुलनीय रहा है। गांव-गांव, गली-गली में भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने वाले कार्यकर्ताओं का समर्पण ही भाजपा की असली ताकत है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को लेकर भाजपा ने देश और प्रदेश में सेवा, सुशासन और समर्पण का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश जी आर्य मंडल महामंत्री अमर सिंह निनामा जीवन लाल निनामा उपाध्यक्ष भैरवलाल जी डामोर लक्ष्मणसिंह गौड़ मंडल मंत्री व सरपंच गवजी भाई लक्ष्मण जी डिंडोर बहादुर जी निनामा शांतिलाल जी कटारा भूरसिंह जी खराड़ी संगीता वडखिया जनपद कलावती जोड़िया देवीसिंह कटारा दिलीप डिंडोर रेवन अड दिनेश जी बसु भाई डोडियार मकना भाई डामोर जालु भाई मुकेश डिंडोर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।