सवाई माधोपुर 6 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के सवाई माधोपुर के कार्यकर्ताओ ने भाजपा का 45वाँ स्थापना दिवस मनाया।
जिला मिडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया की भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी का 45वाँ स्थापना दिवस सांसद लोकसभा कार्यालय गौतम आश्रम में मनाया गया। इस अवसर पर सुशील दीक्षित ने बताया कि हमारा संगठन 44 वर्ष पूरे कर चुका है और 13 दिन और 13 महीने चलने वाली सरकार अब 13 वर्ष और 23 वर्ष पार करेगी। जहाँ हमारे 2 सांसद थे अब वही हमारे 400पार सांसद होंगे। इसके बाद पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग लाल जाट, सुरेश जैन ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।