जिया मुख्यालय सवाई माधोपुर पर आयोजित आवश्यक बैठक में लिया गया निर्णय
गंगापुर सिटी, 4 अप्रैल। पंकज शर्मा। भारतीय जनता पार्टी का 6 अप्रैल को स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा एवं विधानसभा मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि सेवा पखवाड़े को लेकर भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में आज सर्किट हाउस में संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने आगामी पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। बैठक में प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल ने सात दिवसीय सेवा पखवाड़े की जानकारी दी। गोठवाल ने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के दिन प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाएंगे, 7 अप्रैल और 8 अप्रैल को दो दिवसीय “गांव चलो अभियान” चलाया जाएगा। जिसमें मंदिर, गुरुद्वारे, श्मशान घाट एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई कर सेवा कार्य भी किया जाएगा। 9 अप्रैल को वरिष्ठजनों से संपर्क किया जाएगा एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें भाजपा के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया जाएगा। 11 अप्रैल को महावीर जयंती का कार्यक्रम होगा,12 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई जाएगी, 13 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा एवं 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बड़े स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा विधानसभा मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने उक्त सेवा पखवाड़े के सफल क्रियान्वयन हेतु पूर्व उपसभापति दीपक सिंघल को जिला संयोजक एवं बलवीर सिंह राजावत एवं प्रधान कृष्ण पोसवाल को जिला सहसंयोजक नियुक्त किया है। इसके अलावा प्रत्येक मंडल से एक संयोजक और दो सहसंयोजक भी नियुक्त किए है। इस दौरान बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, खंडार प्रधान नरेन्द्र चौधरी, जिला महामंत्री हरिओम गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, विजय सिंह गुर्जर, जिला मंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल, मुकेश शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनवारी जाट, बजरिया मंडल अध्यक्ष नीलकमल जैन, शहर मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, बोली मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित, बरनाला मंडल अध्यक्ष शंकर नरूका, बामनवास मंडल अध्यक्ष रामराज मीणा, गंगापुर सिटी मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, तलावड़ा मण्डल अध्यक्ष पुखराज गुर्जर, गंगापुर ग्रामीण से रामभरोसी वैष्णव कुस्तला मंडल अध्यक्ष मनराज गुर्जर, खंडार मंडल अध्यक्ष महावीर गड़ासिया, मलारना डूंगर मंडल अध्यक्ष सीताराम गुर्जर, मित्रपुरा मंडल अध्यक्ष प्रेमपाल गुर्जर, पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र राठौड़, ओम सुवालका, भूपेंद्र तिवाड़ी, राजेन्द्र गुर्जर, मुकेश शर्मा मनीष शर्मा, अशोक रैगर, मगन सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।