भाजपा का लक्ष्य भारत को अखंड राष्ट्र बनाना है-जय सिंह पटेल


प्रयागराज। राष्ट्र निर्माण हेतु भाजपा की सदस्यता अभियान में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए बारा विधानसभा के लक्ष्य के दोगुना सदस्यता कराकर कीर्तिमान स्थापित करने हेतु आप सभी जिम्मेदारों को जुड़ना और जोड़ना होगा उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार के विधानसभा बारा सदस्यता अभियान टीम की बैठक को अभियान के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल ने काम्या रिसार्ट मैदा जारी में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। और बताया कि आपने सदैव अपने अथक परिश्रम से सभी लक्ष्यों को प्राप्त है। इस बार भी नि: संदेह आप सभी लक्ष्य के आगे जाएंगे। संचालन जिला मंत्री प्रकाश शुक्ल प्रचंड ने किया‌। बैठक में जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज गुप्ता,मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह पटेल, जगत नारायण शुक्ला, शंकरलाल पांडेय,शिव प्रसाद केसरवानी,अंजनी लाल,नीरज केसरवानी,ॠषि मोदनवाल, दिनेश प्रजापति आदि के साथ मंडल के संयोजक आदि उपस्थित रहकर सभी ने अपने सुझाव रखकर एतिहासिक सदस्यता की योजनाएं बनाई। इसी तरह कोरांव, करछना,मेजा विधानसभा में भी बैठक सम्पन्न हुई।भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने वर्चुअल बैठक करके सदस्यता अभियान में प्रयागराज के यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, गंगापार जिलाध्यक्ष कविता पटेल, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र के साथ यमुनापार जिला संयोजक जय सिंह पटेल सहित तीनो संगठनात्मक जिलों के संयोजकों संग जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों,मंडल प्रभारियों एवं अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं को अभियान की सफलता पर मार्गदर्शन दिया। वही अभियान के काशी क्षेत्र संयोजक व क्षेत्रीय महामंत्री यमुनापार जिला प्रभारी सुशील कुमार त्रिपाठी ने कहा अभियान में किसी की शिथिलता स्वीकार्य नहीं है। सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अभियान में काशी क्षेत्र को प्रथम पायदान पर पहुंचाने हेतु स्यंम भी अपनी योजना रचना तैयार कर संगठन के निर्देशों को पूरा करते हुए गति देना है। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए वर्चुअल बैठक में संगठनात्मक प्रश्न पूछ समाधान प्राप्त किया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now