भाजपा का नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन आयोजित


भाजपा का नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन आयोजित

लालसोट 17 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन 17 अक्टूबर को खंडेलवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन सुमन मीणा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं शिल्प चैधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मी रेल जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ने की कार्यक्रम की। मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि दीपा नाथावत प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा रही। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के तौर पर सत्यनारायण शहर भाजपा प्रत्याशी रामविलास मीणा प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा मूर्ति मीणा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर सुषमा चैधरी जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा तथा शिल्प चैधरी नगर अध्यक्ष मंच पर उपस्थित रहे।
राजस्थानी भाषा में सम्बोधन देते हुए कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकने के लिए दीपा नाथावत ने आह्वान किया तथा कहा कि लालसोट में हमारी मातृशक्ति को कमल खिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा दौलतपुर की मंडल अध्यक्ष गुड्डी जोशी ममता शर्मा रामगढ़ ममता मीना बिलौना कला कुसुम लता मंडावरी रेखा सेन लालसोट सपना मीना सरोज मीणा कविता सेन अनु शर्मा ललित जायसवाल कल्पना शर्मा तथा कमल मीणा मंडावरी विस्तारक जीतू चैधरी जिला उपाध्यक्ष रवि हाडा दीपक सैडुलाई राम खिलाड़ी सुरेश सैनी पार्षद भंवर सिंह बलराम बैरवा नगर अध्यक्ष सत्यनारायण बोहरा जयप्रकाश डीडवाना शंभू कोई वाला एवं अभिनव त्रिपाठी सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन वंदना सेठी ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now