कामां में 7 सितम्बर को आएगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा


भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की ली बैठक

भाजपा कार्यकर्ता जगह जगह करेगे स्वागत

कामां। भाजपा की 7 सितम्बर को परिवर्तन यात्रा कामां पहुंचेगी। कामां आने पर कस्बें के डीग रोड स्थित अक्खडबाडी तिराहा सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा परिवर्तन यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। इस परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल ने कामां पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर यात्रा को लेकर चर्चा की।
भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने बताया कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शनिवार को सवाईमाधोपुर से शुभांरभ होगा। और सात सितम्बर को डीग की ओर से कामां में प्रवेश करेगी। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा अक्खडबाडी तिराहा,दिल्ली बाईपास चैराहा,अम्बेडकर सर्किल,अदालत तिराहा,देवी गेट पर पुष्प वर्षाकर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद परिवर्तन यात्रा अंगरावली,लुहेसर,बौलखेडा,अमरूका,कैथवाडा होते हुए नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। इस परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल ने कामां पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां सौपी गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री मदन मोहन सिंघल,पूर्व विधायक समसुल हसन,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खां मेवाती, भाजपा जिला उपाध्यक्ष निहाल सिंह मीणा, अली हुसैन,इरसाद खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


यह भी पढ़ें :  छह बर्षीय बालक के अपहरण का प्रयास, पुलिस देख बालक को छोडकर बाइक सवार बदमाश फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now