भाजपा का संकल्प पत्र विकसित भारत की ओर लगा रहा छलांग कांग्रेस सपा का चुनावी घोषणा पत्र महज चुनावी झुनझुना- अनिल राजभर

Support us By Sharing

प्रयागराज। भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर प्रेस वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री और लोकसभा क्लस्टर प्रभारी अनिल राजभर ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र देशभर के 15 लाख जनता जनार्दन के सुझाव पर बनाए गए हैं और बाबा साहब के चरणों में नमन करते हुए इसे जारी किया गया है। आगे कहा कि भाजपा का संकल्प और मोदी की गारंटी पर जनता को अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किए जाने वाला संकल्प पत्र विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने वाला है। और आज देश की जनता को विश्वास है कि यदि मोदी की गारंटी है तो यह पूरा होकर रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि 2014 और 2019 में प्राप्त पूर्ण बहुमत को गांव गरीब वंचित दलित महिला युवा और किसान को समर्पित किया और उनके शरीर का कण-कण और जीवन का हर क्षण राष्ट्र का विकास और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित है। और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1952 में जिस विचार को साझा किया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने आगे बढ़ाया भाजपा का संकल्प पत्र इस वैचारिक अधिष्ठान का पर्याय है। और भाजपा का संकल्प पत्र भारत सरकार की उपलब्धियों का एक व्यापक अवलोकन प्रदान करता है और 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण का दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है।हम यह सुनिश्चित करेंगे कि गरीबों के भोजन की थाली पोषण युक्त हो उसके मन को संतोष देने वाली हो और अफोर्डेबल हो सस्ती हो मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी।और अब भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा 70 साल के ऊपर के हर बुजुर्ग चाहे वह गरीब हो मध्यम वर्ग के हो या उच्च मध्य वर्ग ही क्यों ना हो उन्हे 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिनको किसी ने नहीं पूछा उनको मोदी पूजता है और यही सबका साथ सबका विकास का भाव है और यही बीजेपी की संकल्प पत्र की आत्मा भी है।और कहा कि भारत आज वूमेन लीड डेवलपमेंट में दुनिया को दिशा दिख रहा है पिछले 10 वर्ष नारी गरिमा नारी को एक नए अवसर को समर्पित रहे हैं आने वाले 5 वर्ष नारी सशक्तिकरण की नई भागीदारी के होंगे।आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में बड़े और कड़े निर्णय से कभी पीछे नहीं हटती हमारे लिए दल से बड़ा देश है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन चुका है। वन नेशन वन इलेक्शन लागू करेंगे सभी स्तर के चुनाव के लिए बड़ा इलेक्ट्रोल रोल प्रावधान करेंगे इसमें कहा है कि नॉर्थ ईस्ट में शांति स्थापित करने और अफस्पा को चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए प्रयासों को जारी रखेंगे नॉर्थ ईस्ट को एक्ट ईस्ट पॉलिसी का एक अहम भागीदार बनाएंगे।संविधान के अनुच्छेद 44 में समान नागरिक संहिता को राज्य की नीति निर्देशक सिद्धांतों में से एक के रूप में माना गया है जब तक भारत एक समान नागरिक संहिता नहीं अपनाता है जो सभी महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करती है तब तक लैंगिक समानता नहीं हो सकती भाजपा एक समान नागरिक संहिता बनाने के लिए अपने रुख को दोहराती है जिसमें सर्वोत्तम परंपराओं को शामिल किया जाएगा और उन्हें आधुनिक समय के साथ जोड़ा जाएगा।आगे उन्होंने पत्रकार बंधुओ को बताया कि सपा कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र मात्र एक झुनझुना है जिस पर जनता विश्वास अब नहीं करती क्योंकि जब यह पार्टियां सत्ता में थी तो अपनी घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सपा और बसपा जनाधार खो चुका है‌ वह अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं और उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और गुंडे मिट्टी में मिल रहे हैं और आज उत्तर प्रदेश उद्योग का सबसे बड़ा हब बन रहा है। बड़ी-बड़ी कंपनियां आज उत्तर प्रदेश में निवेश कर रहे हैं और कहा कि उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा पर भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत से जीत होगी और अबकी बार 400 पार कर तीसरी बार मोदी सरकार बनाएगी।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!