भाजपा की दो दिवसीय विजय संकल्प बैठक सम्पन्न


विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा – सीपी जोशी

सवाई माधोपुर 10 जुलाई। जिला मुख्यालय पर रणथम्भौर रोड़ स्थित होटल में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा की दो दिवसीय विजय संकल्प बैठक सोमवार को संपन्न हुई। दो दिन चली इस बैठक के आठ सत्रों में मुख्य रूप से कांग्रेस के कुशासन, जंगलराज और भ्रष्टाचार सहित तुष्टिकरण, राजनैतिक वंशवाद, पेपर लीक प्रकरण और किसान कर्जमाफी के नाम पर वादाखिलाफी जैसे मुद्दे मुख्य रहे।
बैठक के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जानकारी देते हुऐ बताया कि सोमवार को विजय संकल्प बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के मार्गदर्शन में तीन सत्र आयोजित हुए, जबकि दो दिन में कुल आठ सत्रों में विभिन्न विषयों पर कार्ययोजना और रोडमैप तैयार किया गया। कांग्रेस के कुशासन, जंगलराज और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने महासंघर्ष का संकल्प लिया है।
सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस के वंशवाद, तुष्टीकरण की नीति के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। विजय संकल्प बैठक में कांग्रेस की लूट और झूठ की सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा की विकासवादी सरकार लाने का संकल्प लिया गया है। प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक विजय का संकल्प लिया है।
नेता प्रतिपक्ष राजेेंन्द्र राठौड़ ने बताया कि विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में गहलोत सरकार की अधूरी बजट घोषणा, जनघोषणा पत्र के दावों में वादाखिलाफी, जंगलराज, बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार से आरपीएसी की गिरती साख जैसे विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे।
रणथम्भौर में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प चिंतन बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, प्रदेश संगठन (महामंत्री) चंद्रशेखर, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन मेघवाल, राज्यमंत्री कैलाश चैधरी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी एवं अशोक परनामी सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  वीरोदय व बडोदिया में भगवान श्री नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now