भाजयुमो जिला प्रभारी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा


सूरौठ। भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रभारी विपुल शर्मा ने रविवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस अवसर पर भाजपा के सदस्यता अभियान के संबंध में चर्चा की गई।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा ने बताया कि बैठक में जिला प्रभारी के विपुल शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्य बनाने की बात कही। बैठक में शर्मा ने युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान की जानकारी लेते हुए प्रत्येक मंडल पर इस अभियान को प्रभावी रूप से पहुंचाने का आह्वान किया और करौली जिले में 10000 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार की उपलब्धियां को आम लोगों को बताने की बात कही। जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा ने बताया कि हम सभी कार्यकर्ता मिलकर यह प्रयास करेंगे कि युवा मोर्चा को जो लक्ष्य मिला है इससे भी अधिक सदस्य बनाने का काम करेंगे। बैठक में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें :  विश्व की सबसे बड़ी 180 फीट लंबी माला का विश्व रिकॉर्ड कैलाश सोनी के नाम दर्ज हुआ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now