जयपुर में कांग्रेस के खिलाफ भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी पीसीसी कार्यालय का घेराव में गंगापुर सिटी से पहुंचे भाजपाई

जयपुर। नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय AI समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम स्थल में घुसकर विरोध प्रदर्शन किए जाने की घटना के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजस्थान द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।
जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी पीसीसी कार्यालय का घेराव कार्यक्रम में गंगापुर सिटी से भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचकर शामिल हुए।
शहीद स्मारक से प्रदर्शन करते हुए पीसीसी मुख्यालय पहुंचे जहां पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जहां पर पुलिस ने बेरीकेट्स लगाकर कार्यकताओं को रोका। प्रदर्शन में राजस्थान भर से कार्यकर्ता शामिल हुए।
भाजयुमो नेता मनोज कुनकटा ने बताया कि इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 जैसे गौरवशाली मंच पर कांग्रेस का आचरण शर्मनाक है। विश्व पटल पर भारत की बढ़ती साख को धूमिल करने का यह कुत्सित प्रयास इनकी राष्ट्र विरोधी सोच का प्रमाण है।
जहां विश्वभर से आए विदेशी मेहमान और दिग्गज तकनीक विशेषज्ञ भारत के उज्ज्वल भविष्य की चर्चा कर रहे थे, वहीं कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
व्यापार समझौतों पर भ्रम फैलाने से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और गलवान के वीरों के शौर्य पर सवाल उठाने तक कांग्रेस ने सदैव देशहित के ऊपर अपना स्वार्थ रखा है।
आज कांग्रेस ने करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान को चुनौती दी है। जनता इस नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी।
कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व को बिना देर किए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।
इस दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा, भाजयुमो नेता मनोज कुनकटा,विरेन्द्र सिंह पटेल,अवधेश बैंसला, प्रेमसिंह गुर्जर,आशु बैंसला,चेतन शर्मा, आशीष घुरैया,अक्षय चेची, सतवीर चौहान, जलराज, पायलेट खटाना, गोरख गुर्जर, भगवान बांसरोटा, आलोक पोसवाल, अरविंद बैंसला, खुशीराम सैनी, राहुल तंवर सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल रहें।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now