दस्तक संस्था द्वारा कम्बल व स्वेटर वितरण


दस्तक संस्था द्वारा कम्बल व स्वेटर वितरण

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) दस्तक संस्था द्वारा शहीद दिवस पर असहाय व्यक्तियों को कम्बल वितरण किया गया। मौसम में फिर से गिरावट को देखते हुए दस्तक संस्था द्वारा महात्मा गांधीजी की 76वी पुण्यतिथि पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय कजलोदिया में छात्र छात्राओं को स्वेटर वितरित किये। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दस्तक संस्था के सदस्यों द्वारा विद्यालय में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही साथ ही गरीब व निर्धन व्यक्तियों को कम्बल वितरित किये गये। कार्यक्रम में संस्था के कुणाल ओझा, पंकज जैन, नरेंद्र गुर्जर धर्मवीर सिंह कानावत, उदय लाल, लोकेश खोईवाल, शरद शुक्ला उपस्थित थे।


यह भी पढ़ें :  भीलवाड़ा के दो जनों को चित्तौड़गढ़ में पकड़ा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now