BLO सम्मान एवं शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गयी


गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला सवाई माधोपुर के प्रदेश, जिला और उपशाखाओ के कार्यकारिणी सदस्यों की एक मीटिंग सीनियर हायर सेकेंडरी के पार्क में आयोजित की गई। 15 मार्च 2026 रविवार को खंडेलवाल धर्मशाला गंगापुर सिटी में BLO का सम्मान एवं होली मिलन समारोह कार्यक्रम के संबंध में सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। जिसमें आमंत्रण पत्र की जिम्मेदारी नरेश सिसोदिया और फिरोज खान को दी गई जलपान की व्यवस्था चंद्र प्रकाश गर्ग और और हनुमान प्रसाद शर्मा,मंच और माइक की जिम्मेदारी मोहिद खान और श्रीजेश गुर्जर को, माला और साफा की जिम्मेदारी रामबाबू शर्मा और सोहन लाल गुप्ता को दी गई।
शिक्षक समस्याओं के संबंध में भी वार्ता की गई जिसमें आगामी सत्र 1 अप्रैल से शुरू होते ही FTB पुस्तके सभी विद्यालयों को दी जाये, सरकार ग्रीष्मावकाश में 10 दिन की कटौती नहीं कर ग्रीष्मावकाश को यथावत रखें। शिक्षकों से केवल शैक्षणिक कार्य करवाया जाए इसके अलावा गैर शैक्षणिक कार्यों से पूर्णतः मुक्त रखा जाए, हमेशा गर्मियों की छुट्टी में ही ट्रांसफर किए जाने चाहिए,पदोन्नति के बाद तुंरत स्कूलों में पदस्थापन दिया जाए,जनगणना में प्रत्येक विद्यालय से 25% से अधिक स्टाफ को नहीं लगाया जाए, नवीन सत्र प्रारंभ होने पूर्व वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता की लंबित तीन सत्रों की पदोन्नति को पूर्ण करवाया जाए,तृतीय श्रेणी अध्यापकों की 6 सत्रों से लंबित पदोन्नति को सरकार द्वारा कोर्ट में उचित पैरवी करते हुए जल्द सम्पन्न कराया जावे, सभी क्रमोन्नत स्कूलों में व्याख्याता पदों की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाए। और NTT और प्रबोधकों की पदोन्नति की जाए।
मीटिंग में महेश जैन रामबाबू शर्मा हनुमान प्रसाद शर्मा नरेश सिसोदिया चंद्रप्रकाश सोहनलाल गुप्ता एवं शिक्षक बंधु उपस्थित हुए।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now