खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश वर्मा ने किया कई स्कूलों का औचक निरीक्षण
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर विकासखण्ड जसरा के समस्त विद्यालयों में खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलेश वर्मा द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित विद्यालयों के अध्यापकों को उन्होंने सख्त हिदायत दी कि अभिभावक अध्यापक गोष्ठी आयोजित की जानी चाहिए। जिसमें बच्चों की नियमित उपस्थिति, बच्चों का ठहराव,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, ऑपरेशन कायाकल्प, दिव्यांग बच्चों को शिक्षा एवं निपुण शिक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश वर्मा सोमवार को प्राथमिक विद्यालय सेहुंडा, प्राथमिक विद्यालय गंभीरपुर, प्राथमिक विद्यालय रघुवीर का पुरवा में आकस्मिक निरीक्षण किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आगे भी निरीक्षण का अभियान जारी रहेगा।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।