भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। 22 सितम्बर 2023। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा जिला सवाई माधोपुर द्वारा आज दिनांक 22.9.2023 को विशाल रक्तदान शिविर गंगापुर सिटी के भगवती पैलेस में आयोजित किया गया। जिसमें पूरे जिले के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर आरंभ किया।इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा नगर परिषद सभापति आदरणीय शिवरतन जी अग्रवाल साहब भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीमान हरिप्रसाद जी बोहरा, बहादुर सिंह गुर्जर , भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नागेश राज लोडी जी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रवीण गोयल , मंडल उपाध्यक्ष विजेंद्र जैसावत, मीडिया प्रभारी रामोतार, सहित कई युवा साथी उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।